Saturday, March 7, 2026
Homeखबर हटकेपं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को गत....जिला प्रशिक्षण टोली घोषित ....मंडल...

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को गत….जिला प्रशिक्षण टोली घोषित ….मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण…. संगठन सशक्त करने पर जोर

 

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
इसी क्रम में भाजपा रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने जिला प्रशिक्षण टोली की घोषणा की है। घोषित टोली में कमल गर्ग (अध्यक्ष, नगर पालिका खरसिया), विकास केड़िया (भाजपा जिला महामंत्री), सुषमा खलखो (सदस्य, जिला पंचायत), गोकुल यादव (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा) तथा अंशु टुटेजा (सोशल मीडिया आईटी सेल, जिला प्रभारी) को शामिल किया गया है।
यह प्रशिक्षण टोली जिले के समस्त मंडलों एवं बूथों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराएगी।
जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान ने घोषित प्रशिक्षण टोली को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टोली प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाकर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400...

  रायगढ़, 3 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया...

वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द… बजट के बावजूद भुगतान लंबित…. स्वास्थ्य कर्मचारियों के घरों में उत्साह की जगह चिंता...

    *"क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?"* रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments