Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देगणतंत्र दिवस पर रायगढ़ को मिला नया पुलिस कप्तान..  शशि मोहन सिंह...

गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ को मिला नया पुलिस कप्तान..  शशि मोहन सिंह ने संभाला एसपी का कार्यभार ….ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, अपराध नियंत्रण व कम्युनिटी पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता

 

रायगढ़।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) ने रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और राज्य गठन के बाद रायगढ़ के 21वें पुलिस अधीक्षक बने हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंह ने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


मीडिया से चर्चा में श्री सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, प्रभावी कानून व्यवस्था और कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए जन-जागरूकता बढ़ाना होगी। जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, विभिन्न शासकीय विभागों और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, साधना सिंह, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments