Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देराजधानी में गूंजा राकेश पांडेय का दम युवा महापंचायत में सैकड़ों समर्थकों...

राजधानी में गूंजा राकेश पांडेय का दम युवा महापंचायत में सैकड़ों समर्थकों संग दिखाया प्रभाव ….मनरेगा संशोधन के विरोध में रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता… और इनकी रही अहम भूमिका

 

 

रायगढ़।

लगातार बढ़ते कदम और निखरती राजनीति के साथ राकेश पांडेय की सक्रियता अब प्रदेश की राजधानी में भी जोरदार धमक के रूप में दिखाई देने लगी है। रायपुर में आयोजित युवा महापंचायत में सैकड़ों साथियों के साथ उनकी प्रभावशाली मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि संगठन में उनका कद लगातार मजबूत हो रहा है।

रायपुर में मनरेगा कानून में किए गए संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्णय के खिलाफ आयोजित इस महापंचायत में पूरे प्रदेश से युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और युवा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और संगठनात्मक तैयारी की जिम्मेदारी प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को दी गई थी। रायपुर प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय ने अपनी टीम के साथ लगातार बैठकें कर आयोजन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की। उनके नेतृत्व में रायगढ़ शहर, ग्रामीण क्षेत्र तथा सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और रैली निकालते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश की राजनीति में राकेश पांडेय पहले एनएसयूआई और वर्तमान में युवा कांग्रेस में विभिन्न संभागों और जिलों के प्रभारी रह चुके हैं। संगठन के भीतर उनकी पहचान एक सक्रिय और मजबूत प्रदेश स्तरीय नेता के रूप में मानी जाती है जिसका प्रभाव इस आयोजन में भी स्पष्ट दिखाई दिया जहां वे सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।

महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय सचिव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

रायगढ़ से जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष उस्मान बेग, सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनरेगा संशोधन के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए युवाओं ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400...

  रायगढ़, 3 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया...

वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द… बजट के बावजूद भुगतान लंबित…. स्वास्थ्य कर्मचारियों के घरों में उत्साह की जगह चिंता...

    *"क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?"* रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments