Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देविश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पौध रोपण एवं फल...

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पौध रोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित …इन तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

 

 

रायगढ़।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पहाड़ मंदिर रोड, कौहाकुंडा उम्मीद घरौंदा में वृक्षारोपण एवं बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  रणजीत सिंह हुरा, प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में  अनुपम पाल प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,  रविन्द्र सिंह भाटिया प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,  आशीष ताम्रकार अध्यक्ष जोन-2, नगर निगम एवं वरिष्ठ पार्षद,  पावन अग्रवाल जिला मंत्री भाजपा, असलम हुसैन जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, गुलाम रहमान खान सदस्य प्रदेश हज कमेटी छत्तीसगढ़ , श्रीमती मेहरून निशा , मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष गांधी जी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया तथा बच्चों को फल वितरित कर स्वस्थ जीवन एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक साहिल मनिहार जिला महामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सह-संयोजक प्रदीप खलखो जिला उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टोली सदस्य वंदना बौद्ध, सुंदर सिंह बल एवं वारिस खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा से जिला महामंत्री सतनाम सिंह,जिला मंत्री परमजीत भाटिया , जिला मंत्री सलमा बेगम, जिला कोषाध्यक्ष हामिद अली, जिला मीडिया प्रभारी रईस अंसारी,नगर मंडल महामंत्री नियाज खान ,राकेश सिंह,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत भाटिया एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सरबजीत सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला भाटिया संयोजक विजय दास , पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठेठवार, निकुंज शर्मा, मनोज अग्रवाल, मनप्रीत सिंह,दविंदर सिंह सलूजा,अमरजीत बग्गा, अरविन्द खनुजा, सचिन कुमार,
हसीना खान ,प्रीति लहरे ,सीमा मांझी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments