Wednesday, October 14, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजलिखित समझौते से मुकरा एसईसीएल ? 6.31 लाख के वादे पर अटका...

लिखित समझौते से मुकरा एसईसीएल ? 6.31 लाख के वादे पर अटका भुगतान…. विस्थापितों में आक्रोश….. केवल 4 परिवारों को मिला लाभ बाकी को गोलमोल जवाब….. उग्र आंदोलन और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

 

 

रायगढ़। एसईसीएल बरौद के विस्थापित परिवारों में एक बार फिर आक्रोश फूट पड़ा है। 27 नवंबर 2025 को हुए लिखित समझौते के आधार पर प्रति परिवार 6,31,500 रुपये की एकमुश्त विस्थापन राशि देने के वादे के बावजूद अधिकांश प्रभावित परिवारों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर एसईसीएल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि एसईसीएल प्रबंधन ने स्वयं बैठक कर लिखित सहमति दी थी कि कोल इंडिया की पुनर्वास नीति 2012 के तहत 3 लाख रुपये विस्थापन लाभ, 3 लाख रुपये बोनस/एक्सग्रेशिया राशि तथा 31,500 रुपये निवास भत्ता मिलाकर कुल 6,31,500 रुपये की राशि मकान तोड़ने के 10 दिनों के भीतर एकमुश्त भुगतान की जाएगी। इस समझौते पर ग्रामीण प्रतिनिधियों और प्रबंधन के हस्ताक्षर भी हुए थे।


केवल 4 परिवारों को मिला भुगतान/-

आरोप है कि अब तक केवल चार विस्थापित परिवारों को ही 6,31,500 रुपये की राशि दी गई है, जबकि शेष परिवारों को भुगतान के संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। जिन परिवारों ने अपना मकान तोड़कर भूमि एसईसीएल को सुपुर्द कर दी है, वे अब असमंजस की स्थिति में हैं और अस्थायी व्यवस्था में जीवन यापन कर रहे हैं।

धरना के बाद मांगी 5 दिन की मोहलत/-

धरना-प्रदर्शन के बाद एसईसीएल प्रबंधन ने पुनः पांच दिवस का समय मांगा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समयावधि में सभी पात्र परिवारों को समझौते के अनुसार पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और आवश्यक हुआ तो उच्च न्यायालय बिलासपुर का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
प्रभावितों का कहना है कि यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि उनके सम्मान और अधिकारों से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने दो टूक कहा कि लिखित समझौते का पालन हर हाल में होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एसईसीएल प्रबंधन अपने लिखित वादे को किस प्रकार और कितनी गंभीरता से निभाता है।

RELATED ARTICLES

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...

रेलवे महाप्रबंधक से ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं पर किया चर्चा …ट्रेनों की लेट लतीफी… टर्मिनल सहित रेल सुविधाओं की मांगो...

      रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments