Tuesday, October 13, 2026
Homeखबर हटके11व 12 नवंबर को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर ....पेंशनर्स...

11व 12 नवंबर को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर ….पेंशनर्स एसोसिएशन ने शासन की पहल का किया स्वागत

 

 

रायगढ़. शासन द्वारा पेंशनरों को माह नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित किया गया है. इस माह मे प्रत्येक पेंशनर अपने बैंक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करते हैं. इससे बैंकों में पेंशनरों की भीड़ जमा हो जाती है. शारीरिक रूप से अशक्त पेंशनरो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले पेंशनरों को भी परेशानी होती है. इन सब परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उद्देश्य से फेस आंर्थेटिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 04 संस्करण जारी किया गया है. जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी परेशानी केअपने मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं.

जीवित प्रमाण पत्र बनाए जाने तथा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण के प्रसार हेतु भारतीय डाक सेवा द्वारा जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत में दिनांक11- 12 नवंबर को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु शिविर आयोजित किया है. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने शासन की इस पहल का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पेनशरो को काफी आसानी होगी.

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय सचिव राजेंद्र साव जिला सचिव आर एन साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव उपाध्यक्ष के. के. स्वर्णकार, रवि गुप्ता,पी सी साहू, यू आर पटेल कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा मिश्रा तथा साथी.एस. एल भगत साथी नीलमणि पाणिग्रही, साथी गोकुल पटेल साथी विनय मोहन ठेठवार,साथी अमृतलाल हिमधर, साथी गणेश मिश्रा साथी श्रीकांत पाण्डेय साथी विद्याधर प्रधान साथी निराकार चौहान, हरिशंकर साव आदि जिला पदाधिकारीयो, खरसिया तहसील शाखा अध्यक्ष रमन यादव, लैलूंगा तहसील शाखा अध्यक्ष प्रदीप साहू, घरघोड़ा तहसील शाखा अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी,एच. यू खान धर्मजयगढ़ प्रफुल्ल पटनायक तमनार हिलेरियुस लकड़ा पुसौर ने जिले के सभी पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि अपने-अपने जनपद पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाये तथा शिविर को सफल बनाएं.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments