Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ पुलिस का सख्त संदेश — नए एसएसपी के नेतृत्व में कानून...

रायगढ़ पुलिस का सख्त संदेश — नए एसएसपी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को नई धार… शशि मोहन सिंह के आने के बाद दिखने लगा असर … अड्डेबाजों पर शिकंजा, कार्रवाई, जेल और वाहन चालकों पर जुर्माना…..होली से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस — पैदल मार्च…..छापेमारी और सघन चेकिंग से उपद्रवियों में खौफ

 

रायगढ़। जिले में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद कानून व्यवस्था में स्पष्ट कसावट दिखाई देने लगी है। “जैसा कहेंगे, वैसा जमीन पर दिखेगा” — इस संदेश के साथ पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। होली पर्व के मद्देनजर जिलेभर में विजिबल पुलिसिंग, सघन पेट्रोलिंग और अड्डेबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई ने यह संकेत दे दिया है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई ढील नहीं होगी।


एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मार्केट एरिया, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों और अंदरूनी बस्तियों में पैदल मार्च किया जा रहा है। पुलिस की सक्रिय और सशक्त उपस्थिति से जहां आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल साफ देखा जा रहा है।


शहर में सीएसपी रायगढ़  मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर लगातार छापेमार कार्रवाई जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर सिटी कोतवाली, जूटमिल एवं भूपदेवपुर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। वहीं शांति भंग की आशंका और विवाद की स्थिति को देखते हुए 28 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


इसके अतिरिक्त जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 268 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें ₹1,22,200 का समन शुल्क वसूला गया। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, नशे में वाहन चलाने और दस्तावेजों की कमी जैसे मामलों में सख्त चालानी कार्रवाई की गई।


नए एसएसपी के नेतृत्व में यह साफ संकेत है कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी, जबकि आम नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

 

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments