Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेसशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला प्रशिक्षण से बूथ तक बढ़ेगी...

सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला प्रशिक्षण से बूथ तक बढ़ेगी भाजपा की पकड़ ….भाजपा केवल दल नहीं बल्कि एक ….. पंच परिवर्तन से सामाजिक और वैचारिक बदलाव का होगा विस्तार …संगठन सुदृढ़ीकरण का स्पष्ट रोडमैप

 

 

रायगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में शीर्ष नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण का स्पष्ट रोडमैप रखा। वक्ताओं ने प्रशिक्षण को औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन की रीढ़ बताया। नेताओं ने बूथ स्तर तक विचारधारा और रणनीति पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और आधुनिक नवाचार को अभियान का केंद्र बिंदु बताया गया। कार्यशाला में आगामी मंडल स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण योजना बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता तथा बूथ स्तर तक सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण महाअभियान अवधेश जैन, बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में अवधेश जैन ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को लेकर चलने वाला व्यापक जनआंदोलन है। मजबूत संगठनात्मक ढांचे और अनुशासन के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक, वैचारिक एवं संगठनात्मक परिवर्तन के माध्यम से ही व्यापक जनसमर्थन प्राप्त किया जा सकता है। सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पीपीटी नवाचार विषयक सत्र में प्रशांत सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक और प्रभावी प्रस्तुतीकरण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि संगठन की बात समाज तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने के लिए नवाचार जरूरी है।

अंतिम सत्र में देवेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुनियोजित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। चारों विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग बैठक आयोजित कर मंडल स्तर के कार्यक्रमों की तिथि, समय एवं वक्ताओं का निर्धारण किया गया।

जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को दीर्घकालीन मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सुनियोजित रणनीति एवं सतत प्रशिक्षण से संगठन को गतिशील, अनुशासित और सक्रिय बनाए रखने का लक्ष्य है।

कार्यशाला के समापन पश्चात जिला भाजपा महामंत्री विकास केड़िया ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण अभियान 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर 12 और प्रत्येक मंडल स्तर पर 7 वक्ताओं की नियुक्ति की गई है, जिन्हें प्रदेश स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षित वक्ता बूथ, मंडल एवं जिला स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं रणनीति से अवगत कराएंगे। इस सुनियोजित प्रशिक्षण व्यवस्था के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments