Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देबरौद कोल ब्लॉक प्रभावित पुनर्वास बस्ती के विकास की कर रहे मांग...

बरौद कोल ब्लॉक प्रभावित पुनर्वास बस्ती के विकास की कर रहे मांग ….कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के समक्ष रखी अपनी बात …

 

 

 

बारौद कोल ब्लॉक प्रभावितों द्वारा नया काबिज स्थल 11/1 शासकीय भूमि जहां ग्राम बरौद नया पुनर्वास बस्ती बनी है वहां मूलभूत सुविधा अर्जन से प्रभावित स्कूल , आंगनबाड़ी, पंचायत भवन इत्यादि को स्थानांतरण व आबादी भूमि घोषित किये जाने की मांग ।

ग्राम बरौद के मूलभूत सुविधाओं को नया पुनर्वास स्थल शासकीय भूमि पर ग्राम पंचायत बरौद अन्तर्गत योजना राशि को नया पुनर्वास स्थल पर विकास कार्यों की प्रशासनिक अनुमति के लिए मांगी अनुमति।

 


ग्राम बरौद के प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर रायगढ़ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत रायगढ़ से कि मुलाक़ात कर बताया की ग्राम बरौद को कोल ब्लॉक हेतु कोयला धारक क्षेत्र अर्जन एवं विकास अधिनियम 1957 के तहत् गांव के 85% प्रतिशत निजी भूमि एवं सम्पूर्ण गांव को विस्थापन किया गया जा है।

मुआवजा वितरण 2014 -2015 से जारी है उक्त अर्जन में गांव का 15% प्रतिशत निजी भूमि शेष बाकि है जो खसरा नंबर 1 से लेकर 17 नम्बर तक की भूमि बचा हुआ है । तथा जिन किसानों की भूमि अर्जन क्षेत्र के अन्तर्गत नही आया तथा कुछ भाग गया है वे परिवार अपना बचीं निजी भूमि पर रह रहें है ।  बहुत से परिवार मकान निर्माण कर लिये है और निवासरत है ।

वही गांव के मूलरुप से आदिवासी वर्ग एवं अति गरीब परिवार ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाली शासकीय भूमि 11/1 पर मकान बना कर रह रहे है जो वर्तमान में 50 से 60 घर तैयार हो चुका है और निवासरत है एवं बहुत से गरिब एवं आदिवासी परिवार वही पुनर्बसाहट की तैयारी कर रहे है ।

गांव की दोनों स्कूल खदान के नजदिक है पढ़ाई के साथ और अन्य मूलभूत सुविधा आस-पास खनन कार्य होने से प्रभावित हो रहे है ।

उक्त स्थान पर अर्जन में आने वाली सम्पूर्ण शासकीय स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन , हस्पताल इत्यादि को 11/1 शासकीय भूमि में स्थानांतरण किये जाने की मांग कर रहे है । जिसमें पुनः विस्थापन परिवारों को सुविधा मिल सके साथ ही साथ मूलभूत सुविधाओं को नया पुनर्वास स्थल शासकीय भूमि पर शासन के योजना अन्तर्गत मूलभूत योजना,चौदहा वित्त आयोग, पन्द्रह वित्त आयोग, जनहित कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति विकास कार्यों को कराऐ जाने की अनुमति मांग रहे है अब देखना होगा की विस्थापित परिवारों की समस्या कब तक निराकरण होती और बेहतर सुविधा मिलता है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments