Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक ...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक भव्य रूप से संपन्न …संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने इन वरिष्ठ नेताओं ने पढ़ाया पाठ …

 

 

रायगढ़ ।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक आज अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी रूप से पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा। इस बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए काम करने के आवश्यक तौर तरीकों पर प्रकाश डाला।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरविंदर घई, जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, जिला मंत्री पवन शर्मा, भाजपा नेता मनीष गांधी, प्रदेश हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मेहरुन्निसा खान,संजय अग्रवाल भाजपा रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असलम हुसैन के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हु असलम हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व है कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए।

बैठक में उपस्थित रहे हामिद अली,फिरोज खान,साहिल मनिहार ,रितेश जैन, आशिया बानो,नियाज़ खान,जफर मल्लिक,सतनाम पोथीवाल,वंदना बोध, दीप चंद्रिका मिंज, बीरबल तिर्की,परमजीत भाटिया,सलमा बेगम,दिलसाय तिर्की, गुरनाम सिंह, लक्की देवांगन, आबिद,आजाद, हरभजन सिंह, राकेश सिंह ,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य करने का दृढ़ निश्चय किया।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments