Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देशहर में विकास का मॉडल लेने लगा मूर्त रूप सड़कों पर बिक...

शहर में विकास का मॉडल लेने लगा मूर्त रूप सड़कों पर बिक रही साग सब्जी – नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने शहर सरकार की व्यवस्था पर किया कटाक्ष और यह भी कहा …सड़कों पर दिख रही हरियाली विचरण करते मवेशी ….विकास के लिए कुछ त्याग तो करना पड़ता है ….

 

 

रायगढ़।

शहर की ट्रिपल इंजन की सरकार का विकास का मॉडल अब मूर्तरूप लेने लगा है। इसकी पहली कड़ी के रूप में रायगढ़ के स्थानीय संजय कॉम्प्लेक्स स्थित सब्जी मंडी को विस्तार देते हुए श्याम टॉकीज चौक से तीनों तरफ सड़कों पर यह सब्जी पसरे के रूप में नजर आने लगा है।

नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि अपनी निष्क्रियता और कमजोर इच्छाशक्ति के कारण कोई ठोस एवं स्थाई समाधान करने के बजाय ऐसे बेतुके निर्णय ले कर शहर की सड़कों में सब्जी बाजार लगवाने में निगम सरकार को ज्यादा उचित लगता नजर आ रहा है। बीच शहर में सब्जी पसरा लगाने देने का निर्णय शायद इसलिए लिया होगा की शहर की आम जनता को सुगमता के साथ राह चलते सब्जी मिल सके, रही बात थोड़ा सा आवागमन में परेशानी जरूर हो रही है लेकिन निगम प्रशासन द्वारा जो सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है उसे भी ध्यान में रखना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया ने कहा कि फिलहाल तो श्याम टॉकीज चौक के चारों ओर हरियाली ही हरियाली है। लोगों के साथ साथ मवेशियों का उन्मुक्त विचरण एक अद्भुत कस्बाई एवं ग्रामीण हाट का दृश्य उत्पन्न कर रहा है। जो बहुत रमणीय एवं मन मोहनीय है। मेरी सभी नागरिकों से गुजारिश है कि एक बार इस दृश्य की आत्मानुभूति अवश्य करें। ऐसे अवसर जीवन में बार बार नहीं आते। और हां सड़कों पर यहां वहां विचरण करते बैठे मवेशियों से सावधान रहकर।

सड़कों पर जगह जगह सब्जी पसरा लगाकर बैठ जाने से कुछ लोगों को इस प्रकार बाजार लगाने के निर्णय से घोर आपत्ति हो सकती है कि पहले से ही रोजाना घंटों तक जाम लगने वाली सड़कों पर मार्ग को पूर्णतः अवरुद्ध कर दिया गया है। रही बात आवागमन हेतु मार्ग अवरुद्ध होने की तो यह भी समझे कि शहर सरकार आपको हर सड़क चौक चौराहों पर सुगम तरीके साग सब्जी उपलब्ध करवा रही है। और भविष्य में सुगमता से मांस मटन मछली भी बिकती नजर आएगी शहर सरकार हो सकता है की जल्द ही इसके लिए भी शहर की विभिन्न सड़कों पर इसके लिए भी स्थान सुनिश्चित कर दे।

आम शहरवासियों को आवागमन में हो रही तकलीफ की बात को लेकर उन्हें यह भी समझना होगा की शहर सरकार उनके लिए कितना सुगम व्यवस्था बनाने में जुटी है। उसके लिए सिर्फ इतना कहना है कि सब्जी बाजार नहीं लगने पर भी तो आखिर रोजाना इन सड़कों पर जाम से जूझना ही पड़ता है तो फिर क्या हुआ कि थोड़ी तकलीफ और बढ़ गई। विकास के नाम पर थोड़ा त्याग करना तो बनता है । आखिर कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments