Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देआरक्षक भर्ती घोटाले में गंभीर अनियमितता साबित करती है घोटाले को ........

आरक्षक भर्ती घोटाले में गंभीर अनियमितता साबित करती है घोटाले को ….. इन्होंने की CBI जांच की मांग …और कहा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

 

 

रायगढ़।

युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती घोटाले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने यह साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था और धोखा दे रही है। भर्ती सूची में कम अंक पाने वालों का चयन और अधिक अंक लाने वाले योग्य अभ्यर्थियों को अयोग्य करना यह दर्शाता है कि यह भर्ती नहीं बल्कि सुनियोजित घोटाला है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा है, कि यह मामला केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सरकारी संरक्षण में हुआ,सुनियोजित भ्रष्टाचार है। अगर सब कुछ सही था तो सरकार आज तक पारदर्शी जवाब क्यों नहीं दे पा रही है? हाईकोर्ट तक युवाओं को क्यों जाना पड़ा? यह सरकार की नाकामी नहीं तो और क्या है?

प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं ने मेहनत की पसीना बहाया और वर्षों की तैयारी इस परीक्षा में झोंक दी, लेकिन सरकार ने उनकी मेहनत का मजाक उड़ाया। आरक्षक भर्ती घोटाला इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में योग्यता नहीं, सिफारिश और सेटिंग से नौकरी मिल रही है,प्रदेश की गृहमंत्री की को उक्त मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए,इस्तीफ़ा देना चाहिए….

युवा कांग्रेस, रायगढ़ शहर, मांग करती है कि:
आरक्षक भर्ती घोटाले की निष्पक्ष न्यायिक अथवा सीबीआई जांच कराई जाए,भर्ती प्रक्रिया में शामिल दोषी अधिकारियों और एजेंसियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो।
पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर पारदर्शी तरीके से पुनः भर्ती कराई जाए, ताकि योग्य युवाओं को न्याय मिल सके।
सरकार सार्वजनिक रूप से युवाओं से माफी मांगे और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी रोकने की ठोस व्यवस्था लागू करे।
यदि सरकार ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। युवाओं के हक की यह लड़ाई किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी।
भाजपा सरकार याद रखे युवा जाग चुका है,वह अपनी लड़ाई,सड़क के क़ानून की चौखट तक लड़ रहा है,अब अन्याय नहीं, हिसाब होगा..सरकार इस तरह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे एवं युवाओ की समस्त मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके साथ न्याय करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments