Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देशहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने बस व प्लांट वाहनों के लिए...

शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने बस व प्लांट वाहनों के लिए नए निर्देश ….आरटीओ और ट्रैफिक डीएसपी की बैठक में तय हुए नए रूट….केवड़ाबाड़ी मार्ग पर बस प्रवेश प्रतिबंधित

 

 

रायगढ़. शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह ने थाना यातायात में यात्री बस संचालकों एवं स्थानीय उद्योगों के प्लांट वाहनों के संचालकों की अहम बैठक ली। बैठक में शहर के भीतर यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बसों एवं प्लांट वाहनों के लिए नए रूट और पिकअप पाइंट निर्धारित किए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्री बसें अब कोतरारोड़ से सत्तीगुड़ी होकर केवड़ाबाड़ी में प्रवेश नहीं करेंगी। सारंगढ़ बस स्टैंड एवं नंदेली की ओर से केवड़ाबाड़ी जाने वाली बसों को ढिमरापुर चौक के रास्ते प्रवेश करना होगा। यह व्यवस्था मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लागू की गई है।
बैठक में स्थानीय उद्योगों के प्लांट वाहनों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे किसी भी स्थिति में शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए कोतरारोड़ चौक और सीएमओ कार्यालय के पास दो पिकअप पाइंट निर्धारित किए गए हैं, जहां प्लांटकर्मी अपने दोपहिया वाहन पार्क करेंगे। प्लांट वाहनों को ढिमरापुर से बायपास सर्किट हाउस रोड का उपयोग करने की अनुमति दी गई है, जबकि इंदिरानगर से शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। स्कूल बसों के संचालन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी बस संचालकों ने नियमों के पालन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आरटीओ सब इंस्पेक्टर श्रीमती मंजु ध्रुव सहित बस संचालक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments