Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देविशाखापत्तनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने पर ट्रेड यूनियन...

विशाखापत्तनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने जताया हर्ष …रायगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग में …पढ़ें खबर

 

 

 

रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम तथा धार्मिक नगरी प्रयागराज के लिए रायगढ़ होकर साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू किए जाने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ ने हर्ष जताते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। काउंसिल ने इसे रायगढ़ की रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि रायगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर काउंसिल लगातार रेलवे प्रशासन के समक्ष मांगें उठाती रही है। इसी क्रम में विगत 27 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के रायगढ़ आगमन के दौरान ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा था। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मांग क्रमांक 7 के माध्यम से रायगढ़ होकर दक्षिण भारत, विशाखापत्तनम, चेन्नई, तिरुपति बंगलुरु आदि क्षेत्रों के लिए सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की मांग की गई थी। वहीं मांग क्रमांक 9 में महाकुंभ में समय प्रयागराज के लिए दी गई सुविधा को पुनः प्रारंभ कर रायगढ़ होकर प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी।शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा दोनों मांगों को स्वीकार करते हुए रायगढ़ होकर दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा प्रारंभ किए जाने का निर्णय रायगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। इससे रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन महत्वपूर्ण गंतव्यों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

प्रयागराज से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन क्रमांक 04159 को सुबह 10.15 बजे बजे प्रारंभ होगी तथा सतना कटनी शहडोल बिलासपुर होते हुए रायगढ़ 12.36 a.m को पहुंचेगी संबलपुर बालांगीर तितलागढ़ होते हुए दूसरे दिन दोपहर 3:44 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी. इसी प्रकार प्रत्येक शनिवार को ट्रेन क्रमांक(0461) विशाखापट्टनम से दोपहर 3:40 को प्रारंभ होगी तथा टिटलागढ़ बलांगीर संबलपुर झारसुगुड़ा होते हुए प्रातः 3.55 am को रायगढ़ पहुंचेगी तथा बिलासपुर शहडोल कटनी सतना होते हुए शाम 5:40 pm को प्रयागराज पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 माह के लिए ट्रायल के रूप में चलाई जा रही है. इसलिए हम सभी नागरिकों का दायित्व है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि 2 माह बाद भी ट्रेन सतत चलती रहे. ट्रेड यूनियन काउंसिल हमेशा से रायगढ़ की जनहितकारी रेल मांगों को लेकर सक्रिय रही है और भविष्य में भी क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मांगो को रखती रहेगी।
ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के संरक्षक गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल कोषाध्यक्ष सुनील मेघवाल बिरादराना संगठन के साथी बासुदेव शर्मा शशि भूषण सिंह, खगेश पटेल, सोनू शर्मा,देवेंद्र पटेल, कामरेड अनीता नायक, काजल विश्वास,साथी रंगापति बारीक़, प्रवीण तम्बोली, विष्णु यादव, वेद प्रकाश अजगले, गोपाल नायक, कान्हा लाल बरेठ संजीव सेठी, रविंद्र चौबे, भरत निषाद, गणेश मिश्रा मदन पटेल, लंबोदर साव, समेलाल, बसंत दुबे, फत्तेचंद पटेल, एम. एल साहनी नीलकंठ साहू डी. के. सिंह, सामंत कुमार आदि ने मांग पर सकारात्मक निर्णय के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ट्रेड यूनियन काउंसिल की अन्य लंबित मांगों यथा नर्मदा एक्सप्रेस को रायगढ़ से प्रारंभ करने, टर्मिनल की स्थापना आदि पर भी शीघ्र समुचित कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments