Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेमस्जिद गरीब नवाज व मदरसा अहमदिया साबरिया में शान से फहरा तिरंगा,...

मस्जिद गरीब नवाज व मदरसा अहमदिया साबरिया में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के तरानों से गूंजा परिसर ….ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दिया एकता-सद्भाव का सशक्त संदेश

 

 

रायगढ़ ।
मस्जिद गरीब नवाज एवं मदरसा अहमदिया साबरिया परिसर में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर हाजी शेख अब्दुल्लाह की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया, जहां उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात इमाम दानिश साबरी, नायब इमाम फैजुल बारी एवं हाजी शरीफ साबरी, शेख यावर हुसैन आदि की मौजूदगी में राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर जन-गण-मन की गूंज से राष्ट्रभक्ति में सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में मदरसा अहमदिया साबरिया एवं मदरसा कनीज फातिमा के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तराने और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सबा अंजुम, आयान खान, कनीज फातिमा, अमीरा, जस्मीन फातिमा, नूर जहां, ज़ीनत फातिमा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, वहीं हीबा खान, अलवीरा फातिमा और साहिबा फातिमा ने ओजस्वी भाषण देकर देशप्रेम, एकता और संविधान के मूल्यों को मजबूती से रखा। सभी बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुलाम रहमान खान सदस्य, हज कमेटी छत्तीसगढ़ तथा हाजी शरीफ, शमशाद अहमद (पत्रकार) उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मस्जिद गरीब नवाज के इमाम दानिश साबरी, नायब इमाम फैजुल बारी, सदर हाजी अब्दुल्लाह, नायब सदर हिदायत खान, नायब सदर अली अहमद साबरी, मो वारसी साबरी, सेक्रेटरी मो आबिद साबरी, हाजी एस एम सिद्धिकी साबरी, मतीन कुरैशी, मो अफरोज, मो इस्माइल, मो जमील साबरी, शेख यावर हुसैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। मदरसा अहमदिया की ट्यूशन टीचर सादिया तलक की भी सक्रिय भूमिका रही।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हिंदी मुसलमान देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति पूरी निष्ठा से खड़ा है और देशभक्ति किसी एक समुदाय की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा पहचान है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments