Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेजुटमिल सुन्नी मक्का मस्जिद में शान-ओ-शौकत के साथ फहराया गया तिरंगा.....गणतंत्र दिवस...

जुटमिल सुन्नी मक्का मस्जिद में शान-ओ-शौकत के साथ फहराया गया तिरंगा…..गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण, देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन

 

रायगढ़।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जुटमिल स्थित सुन्नी मक्का मस्जिद परिसर में पूरे उल्लास, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगे को शासकीय सेवानिवृत्त कर्मचारी हाजी मोबिन द्वारा फहराया गया। ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। उपस्थित जनसमूह ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर मस्जिद परिसर को तिरंगे झंडों व सजावट से आकर्षक रूप से सजाया गया था। जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

आयोजन में सुन्नी मक्का मस्जिद के सदर वसीम खान सहित अब्दुल खान, गुलज़ार अहमद, असरफ खान, इमरान खान, मंजूर खान, जाहीद अंसारी, खुसरान खान, सब्बीर खान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments