Tuesday, April 21, 2026
Homeआम मुद्देधरमजयगढ़ में अडानी-अंबुजा की जनसुनवाई के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज ....कल...

धरमजयगढ़ में अडानी-अंबुजा की जनसुनवाई के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज ….कल रैली व धरना प्रदर्शन की घोषणा …इतना सुंदर प्राकृतिक वातावरण इसे बर्बाद नहीं होने देंगे…संविधान ने हमें पेसा कानून का अधिकार दिया है

 

धरमजयगढ़।

 

मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स अडानी समूह की प्रस्तावित पुरुंगा भूमिगत कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संविधान ने उन्हें पेसा कानून का अधिकार दिया है वे इस अधिकार के तहत अपना अधिकार मांग रहे हैं। इतना सुंदर प्राकृतिक वातावरण है इसे कदापि बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा।

ग्राम पंचायत तेंदुमुड़ी, पुरुंगा और साम्हरसिंघा के ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र भेजकर 6 नवंबर 2025 को धरमजयगढ़ में विरोध रैली और धरना प्रदर्शन करने की सूचना दी है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया है कि प्रस्तावित कोल ब्लॉक से तीनों ग्राम पंचायतें प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगी। यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आता है तथा छत्तीसगढ़ पेसा कानून 2022 यहां लागू है।

पेसा कानून के तहत तीनों ग्राम पंचायतों में 18 और 19 अक्टूबर 2025 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर प्रशासन द्वारा तय की गई 11 नवंबर की जनसुनवाई को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 22 अक्टूबर को पर्यावरण विभाग और कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को भी मौन रैली निकालकर वनमंडलाधिकारी, जनपद पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे 6 नवंबर को शांतिपूर्ण विरोध रैली और धरना प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध रैली धरमजयगढ़ मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। विधायक लालजीत राठिया ने कहा यहां इतना सुंदर प्राकृतिक वातावरण है इसे बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments