Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देमहिला अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस के खाली हाथ देख आक्रोशित वकीलों का फूटा...

महिला अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस के खाली हाथ देख आक्रोशित वकीलों का फूटा गुस्सा…… एसपी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च….अधिवक्ता संघ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन…..कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग….एसपी ने दिया आश्वासन

 

 

रायगढ़। जिला मुख्यालय में बीते दिनों हुई जूनियर महिला अधिवक्ता की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की जांच सुस्त होने और अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से जिले के वकीलों में भारी आक्रोश है। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शहर की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।

जघन्य हत्याकांड से शोक और रोष/-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अधिवक्ता जो जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की नियमित सदस्य थीं, की हत्या पुंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अत्यंत वीभत्स तरीके से कर दी गई थी। उनकी लाश निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुई थी, जिससे समाज और कानूनी जगत में गहरा शोक व्याप्त है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, जिससे नाराज अधिवक्ताओं ने न्याय के लिए सड़क पर उतरने का निर्णय लिया।


अधिवक्ता संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में पैदल मार्च कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर और ज्ञापन सौंप कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। संघ इस घटना की सूक्ष्मता से जांच और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व मुख्य रूप से
लालमणि त्रिपाठी अध्यक्ष, लोकनाथ केशरवानी सचिव, महेन्द्र सिंह यादव उपाध्यक्ष, सुश्री शकुन्तला चौहान (महिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, निशांत चौबे सह-सचिव, भुनेश्वर बंद गोस्वामी, रितेश कुमार सिंह,संजय कुमार कोका, शर्तेन्द्र कुमार सिंह, गोविन्द नारायण दुबे, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जय कुमार मालाकार, जानकी प्रसाद पटेल व श्रीमती शारदा कुलकर्णी, तन्मय बनर्जी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। और अपने महिला अधिवक्ता साथी के हत्यारे को गिरफ्तार कराने और न्याय दिलाने के लिए पूरा अधिवक्ता समुदाय एकजुट दिखाई दिया।

अधिवक्ताओं के बीच पीड़ित बहन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आश्वासन/-
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने उन्हें मामले की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने नाराज वकीलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments