Saturday, March 7, 2026
Homeखबर हटकेप्रदेश युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश...रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस का...

प्रदेश युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश…रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष की कमान अब उस्मान बेग के हाथों …जुझारू और युवा संघर्षशील नेता के रूप में पहचान 

 

 

 

रायगढ़। युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए रायगढ़ जिले के ऊर्जावान युवा नेता उस्मान बेग को रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और सहप्रभारी मोनिका मंडारे जी ने यह आदेश जारी किया है। उस्मान बेग ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2008 में एनएसयूआई से की थी और लंबे समय तक रायगढ़ जिला एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहते हुए संगठन को नई दिशा दी। वे कांग्रेस के छात्र, युवा और वरिष्ठ विंग में लगातार सक्रिय रहे हैं और अपनी जुझारू कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले भर में युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया से लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में बधाइयों का सिलसिला जारी है।

छात्र से लेकर नगर राजनीति तक दिखाया नेतृत्व कौशल

उस्मान बेग ने छात्र राजनीति से निकलकर जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके गृहनगर घरघोड़ा में उन्होंने स्थानीय राजनीति में अहम भूमिका रही है। पार्टी के जिम्मेदारियों को निभाते हुए न सिर्फ निर्वाचित पार्षद बने, बल्कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के तौर पर भी जनता का विश्वास जीता।

संगठन के भीतर और बाहर, उस्मान की पहचान एक संघर्षशील और जिम्मेदार नेता के रूप में रही है। आंदोलनों से लेकर जनहित के मुद्दों तक वे हमेशा अग्रणी रहे हैं। हर सरकारी दफ्तर में जनता के अधिकारों की आवाज बनकर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। उनकी यही सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता उन्हें युवाओं के बीच खास बनाती है।

प्रदेश और जिला नेताओं की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, नई ऊर्जा से भरेगा संगठन

उस्मान बेग की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं खरसिया विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, राकेश पांडे ने भी सहमति और अनुशंसा दी थी। उनकी सिफारिशों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इस जिम्मेदारी के लिए उस्मान बेग को सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नई नियुक्ति से रायगढ़ जिले में युवा कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलेगी। वहीं, संगठन में इन नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में युवा कांग्रेस की सक्रियता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

जिले में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं — एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त तेवर ….. हथियार लहराकर हमला करने वाली प्रवृत्ति के लोग हो...

  रायगढ़, 7 मार्च। जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ...

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments