Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देराशनकार्ड धारियों में उहापोह दिसंबर में नहीं मिला आबंटन जनवरी को लेकर...

राशनकार्ड धारियों में उहापोह दिसंबर में नहीं मिला आबंटन जनवरी को लेकर सस्पेंस ….E-KYC पेंडिंग और नाम कटने से बढ़ी परेशानी…. उपभोक्ता–दुकानदार आमने-सामने…रायगढ़ ही नहीं प्रदेश भर की स्थिति यही…क्या कहते हैं अधिकारी

 

रायगढ़।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों में दुकानदार और उपभोक्ताओं में राशन वितरण को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बन गई है। दिसंबर माह में बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न का आबंटन नहीं मिल सका, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है और राशन दुकानदार सरकारी नियमों व जनता के बीच पिसते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि E-KYC प्रक्रिया के दौरान बड़ी तकनीकी व प्रशासनिक गड़बड़ियां सामने आई हैं। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए E-KYC अनिवार्य नहीं थी, इसके बावजूद कई राशनकार्डों से इन श्रेणियों के हितग्राहियों के नाम काट दिए गए। परिणामस्वरूप दिसंबर माह में उनके हिस्से का चावल आबंटित ही नहीं हुआ।

स्थिति यह है कि जिन कार्डों में E-KYC “Waiting for Approval” दिखा रहा है, उनका भी आबंटन रोक दिया गया। इससे न केवल कार्डधारी प्रभावित हुए बल्कि राशन दुकानों पर उपभोक्ताओं और दुकानदारों के बीच नोंकझोंक की घटनाएं भी सामने आई हैं। कई दुकानदारों का कहना है कि वे शासन से मिले आबंटन के अनुसार ही वितरण कर सकते हैं, लेकिन नाम कटने की जवाबदेही उन्हीं पर डाली जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह भी है कि कई ऐसे राशनकार्ड धारक हैं जिनकी E-KYC पूरी हो चुकी है, फिर भी उनका नाम सूची से हटा दिया गया या दिसंबर का आबंटन निरस्त कर दिया गया। बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही हैं जिन्हें सिस्टम में E-KYC कंप्लीट दिखने के बावजूद राशन नहीं मिला, और इसका स्पष्ट जवाब किसी विभागीय अधिकारी के पास नहीं है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जनवरी माह में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और छोटे बच्चों के कटे हुए नामों पर राशन आबंटन मिलेगा या नहीं, इसे लेकर दुकानदार भी असमंजस में हैं। दिसंबर में जिनका चावल काट दिया गया, उनकी भरपाई होगी या नहीं, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जानकारों के अनुसार यह समस्या केवल रायगढ़ जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ स्तर पर E-KYC और राशन आबंटन को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी राशन दुकानदारों को हो रही है, जो उपभोक्ताओं के सवालों का सामना कर रहे हैं, जबकि नियम और तकनीकी खामियां उनके नियंत्रण से बाहर हैं।

क्या कहते हैं खाद्य अधिकारी, चितरंजन सिंह/–
खाद्य अधिकारी कहते है 5 साल उम्र से कम बच्चों का माफ है बुजुर्गों का भी जुड़ जाएगा। जिनका अप्रूवल पेंडिंग है वह भी धीरे धीरे क्लियर होते जायेगा।

RELATED ARTICLES

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments