Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देजयसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण व नाला निर्माण की मांग ....नेता प्रतिपक्ष सलीम...

जयसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण व नाला निर्माण की मांग ….नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने मंत्री ओ.पी. चौधरी को सौंपा पत्र …बारिश में जलभराव, जर्जर नाला और पार्किंग समस्या से जनता परेशान..वार्ड विकास के लिए पार्षद और वार्ड वासियों ने जताया वित्त मंत्री का इस तरह आभार

 

 

रायगढ़।

गत 3 जनवरी को वार्ड नंबर 17 में 12 लाख के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों और पार्षद द्वारा वित्त मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया साथ ही वार्डवासी और वार्ड पार्षद नेता प्रतिपक्ष के द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन सौंपा। वार्ड की जनता वित्त मंत्री को अपने बीच पाकर बेहद हर्षित दिखे और वार्ड विकास के प्रति मंत्रीजी का आभार जताया। वार्ड वासियों और पार्षद द्वारा सौंपे पत्र को पढ़ते हुए उन्होंने नवीन ओपन जिम स्थापना की बात भी कही।

नगर पालिक निगम रायगढ़ के नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया ने वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखकर वार्ड क्रमांक 17 स्थित जयसिंह तालाब गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के साथ-साथ जयहिंद गली से जोहल पैलेस तक नाला निर्माण की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जयसिंह तालाब गार्डन का निर्माण कई दशक पूर्व हुआ था, जो अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। शहर के मध्य स्थित होने के कारण यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में नागरिक स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं, ऐसे में गार्डन का आधुनिकीकरण आवश्यक हो गया है। इस कार्य के लिए लगभग 61 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है जिसकी स्वीकृति अपेक्षित है।

पत्र में आगे जयहिंद गली क्षेत्र में वर्षों पुराने खुले और क्षतिग्रस्त नाले की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है। नाले के जर्जर होने से बारिश के समय आसपास के घरों में पानी भर जाता है, जिससे नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही पास स्थित गौशाला में रखे बीमार व घायल पशुओं के नाले में गिरने की घटनाएं भी होती रहती हैं। नाला कवर होने से न केवल जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि उत्कल समाज द्वारा निर्मित नीलाचल भवन में आयोजनों के दौरान पार्किंग की समस्या का भी समाधान होगा। नेता प्रतिपक्ष ने दोनों कार्यों के लिए शीघ्र स्वीकृति एवं राशि की घोषणा करने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments