Saturday, March 7, 2026
Homeखबर हटकेजिले में उद्योगों की बड़ी लापरवाही उजागर 6 बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर...

जिले में उद्योगों की बड़ी लापरवाही उजागर 6 बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज….. दुर्घटना जांच में सामने आईं गंभीर खामियां, नियमों के उल्लंघन पर विभाग सख्त ..जिंदल, नलवा, एनआरव्हीएस समेत कई उद्योगों के संचालकों व प्रबंधकों पर कार्रवाई,

 

रायगढ़।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों जिले के विभिन्न उद्योगों में हुई दुर्घटनाओं की जांच में गंभीर लापरवाही और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन सामने आया है। उप संचालक राहुल पटेल के मारदर्शन में की गई जांच में मेसर्स जिंदल पावर तमनार, मेसर्स जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (1 एमपीए स्लैग ग्राइडिंग यूनिट), मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड जामगांव, मेसर्स नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड, मेसर्स एनआरव्हीएस स्टील्स लिमिटेड और मेसर्स इंड सिनर्जी लिमिटेड में दुर्घटनाओं से संबंधित स्थानों पर कई तरह की खामियां पाई गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ द्वारा निरीक्षण के दौरान कारखाना अधिनियम 1948, छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली 1962, तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्त विनियमन) अधिनियम 1996 और इसके नियम 2008 के उल्लंघन पाए गए। इसी के तहत विभाग ने कुल छह कारखानों के विरुद्ध श्रम न्यायालय, रायगढ़ में आपराधिक प्रकरण दायर करने की अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

जांच में मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड के अधिभोगी ओमप्रकाश और प्रबंधक गजेन्द्र रावत पर कारखाना अधिनियम की धारा 79 एवं 52 के उल्लंघन का मामला पाया गया। इसी तरह जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अधिभोगी सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं प्रबंधक अमरेष पांडे के खिलाफ धारा 59, 54, 56, 79, 52 और 41(बी) का उल्लंघन दर्ज किया गया।
एमएसपी स्टील एंड पावर, नलवा स्पेशल स्टील, एनआरव्हीएस स्टील्स लिमिटेड और इंड सिनर्जी लिमिटेड के संचालकों एवं प्रबंधकों पर भी विभिन्न धाराओं और नियमों के उल्लंघन का ठोस आधार मिला है। खासकर सुरक्षा प्रावधानों की अनदेखी और कार्यस्थल पर जोखिमों को लेकर विभाग ने कड़े निष्कर्ष निकाले हैं।
विभाग अब श्रम न्यायालय में आगे की कार्रवाई हेतु सभी मामलों को मजबूत दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी में जुट गया है। लगातार सामने आ रही औद्योगिक लापरवाही जिले में उद्योगों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिसके चलते प्रशासन अब सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments