Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देउपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस भाजपा नेता ने कहा लोकतंत्र की पारदर्शिता...

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस भाजपा नेता ने कहा लोकतंत्र की पारदर्शिता और मजबूती को सिद्ध करता है ….विपक्षी सांसदों ने भी भी एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में किया मतदान … पढ़ें पूरी खबर

 

 

रायगढ़:- उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र की पारदर्शिता और मजबूती को सिद्ध करते हैं। यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ, जहाँ प्रत्येक सांसद ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ के अनुसार मत दिया,एनडीए प्रत्यासी सीपी राधाकृष्णन भारी बहुमत से देश के नए उपराष्ट्रपति के पद पर विजयी हुए।

जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने इस जीत पर देश वाशियो को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि विपक्ष के सांसद,जो इंडिया गठबंधन से जुड़े है उन्होंने भी अपनी अंतरात्मा की आवाज से एनडीए प्रत्यासी को मतदान किया और देश को एक ऐसा नेता उपराष्ट्रपति के रूप में मिले जो देश को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।अशोक अग्रवाल ने इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा एनडीए प्रत्यासी को मतदान करने पर अपना विचार रखते हए कहा कि यह विपक्ष की आंतरिक कलह और बिखराव का जीता-जागता प्रमाण के साथ राहुल गांधी के वोट चोर वाले नारा पर करारा प्रहार है।

अशोक अग्रवाल ने आगे कहा इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा एनडीए गठबंधन प्रत्यासी को मतदान करना जो खुद पढ़े लिखे और देश की सर्वोच्च संस्था के सदस्य है फिर भी राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का राग अलापकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है उस पर करारा तमाचा है। यह आरोप कितना हास्यास्पद है, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि एनडीए प्रत्यासी को 427 की जगह 452 वोट मिले।

चुनाव बैलेट पेपर से हुआ मतदान करने वाले विपक्ष के सांसद स्वयं शिक्षित और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं।और परिणाम में एनडीए को प्रचंड समर्थन प्राप्त हुआ।अब प्रश्न यह उठता है कि विपक्षी सांसद यदि एनडीए प्रत्याशी को वोट देते हैं, तो क्या वे भी राहुल गांधी की परिभाषा में बिकाऊ वोट हो जाते हैं?

अशोक अग्रवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि असल में, राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन लोकतंत्र का नहीं, बल्कि उनके अपने असफल नेतृत्व का शोर है। यह नारा अब जनता के बीच व्यंग्य का विषय बन चुका है।
सच्चाई यही है कि उपराष्ट्रपति चुनाव ने साफ कर दिया है कि विपक्षी दलों के भीतर ही विश्वास की कमी है।वोट चोरी का झूठा नारा केवल हार का बहाना है।और देश की जनता विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित के लिए आज भी एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है।

RELATED ARTICLES

जिले में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं — एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त तेवर ….. हथियार लहराकर हमला करने वाली प्रवृत्ति के लोग हो...

  रायगढ़, 7 मार्च। जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ...

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments