Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देखाद की कमी को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश ... पुसौर ब्लॉक...

खाद की कमी को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश … पुसौर ब्लॉक के किसान आज करेंगे चक्का जाम आंदोलन …किसान नेता ने कहा …खेती किसानी का समय है ..मजबूरी में आंदोलन को हैं बाध्य

 

 

पुसौर। किसानों को खेती किसानी में खाद की कमी को लेकर लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों पुसौर ब्लॉक के किसानों द्वारा तहसीलदार पुसौर को आवेदन कर खाद की आपूर्ति की मांग की गई थी अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

पुसौर ब्लॉक के किसानों द्वारा कहा गया था की यदि अविलंब खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और उसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।इसे लेकर रविवार को किसानों की बैठक रखी गई जिसमे क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए और सभी ने खाद की कमी को लेकर अपना आक्रोश जताया और खाद न मिलने पर खेती किसानी को लेकर गहरा आक्रोश जताया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की सोमवार को तहसील कार्यालय के सामने किसानों का चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
किसान नेता लल्लू सिंह ने बताया की सोमवार को तहसील कार्यालय पुसौर के सामने पुसौर ब्लॉक के किसान मजबूरी में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं। क्षेत्र में यूरिया खाद की बेहद कमी हैं सहकारी समितियों में यूरिया खाद के नही मिलने से किसानों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित समस्त किसानों ने सोमवार को आक्रोश स्वरूप चक्का जाम आंदोलन करने जा रहे हैं।
किसान नेता लल्लू सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ में किसानों को हो रही यूरिया खाद की भारी कमी को लेकर पुसौर ब्लॉक किसानों के आव्हान पर एक दिवसीय चक्काजाम का कार्यक्रम तहसील कार्यालय के सामने पुसौर में किया जाना सुनिश्चित किया गया है

RELATED ARTICLES

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments