Saturday, March 7, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़कल से बदलेगा मौसम, CG में तेज हवा के साथ बारिश का...

कल से बदलेगा मौसम, CG में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली है, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों तक राज्य के पांचों संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं, वहीं आज 1 अप्रैल को प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है।

मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है:
2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर, और अन्य जिले.
3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, और बस्तर.
4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद, सरगुजा, जशपुर, और मनेंद्रगढ़.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक टर्फ लाइन गुजर रही है, वहीं इस क्षेत्र से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा.

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के बाद अगले दो दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था और प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

RELATED ARTICLES

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments